Wednesday, December 4, 2019

एसपेरान्तो

#Saluton
#Esperanto
 आपको एक रचित भाषा के बारे में बताता हूँ। यह प्राकृतिक भाषा, यथा हिन्दी, अंग्रेजी, जर्मन इत्यादि के विपरीत कंस्त्रकटेड भाषा है। इस भाषा का नाम है #इसपेरान्तो।
मजे की बात यह है कि इसपेरान्तो कंम्यूनिटी अंग्रेजी का विरोध करती है और इसे एक साम्राज्यवादी भाषा मानती है।
इनकी मान्यता यह है कि एक वैश्विक भाषा राजनैतिक रूप से तटस्थ होनी चाहिए। यही कारण है कि यह विश्व के कम्युनिस्ट देशों में प्रखर रूप से उभरी।

विकिपीडिया की इस लिंक पर इसका इतिहास मौजूद है

https://en.m.wikipedia.org/wiki/History_of_Esperanto

एस्पेरांतो एक अत्यंत ही सरल भाषा है और इसमें मात्र 16 व्याकरण के नियम हैं। इसकी शब्दावली विश्व की समस्त प्राकृतिक भाषाओं की शब्दावली से मिलाकर बनाई गई है और सबसे मजे की बात यह है कि इसमें आप स्वयं से शब्द बना सकते हैं और लोग उसे समझ लेते हैं।

यहाँ #पासपोर्ता_सेरवो के भी जिक्र प्रासंगिक है।
यदि आप इस सर्विस के सदस्य हैं तो आप विश्व के किसी कोने में एस्पेरांतो बोलने वाले के घर रहना और खाना पिना मुफ्त में कर सकते हैं लेकिन यह जरूरी नही की आप भी अपने यहाँ ऐसा करने को बाध्य हो।
यह एक स्वैक्षिक सर्विस है।
https://en.m.wikipedia.org/wiki/Pasporta_Servo

पासपोर्ता सेरवो का ऑफिसियल साईट:

https://www.pasportaservo.org

विश्व के लगभग हर देश मे यह भाषिक ग्रुप सक्रिय है और सबसे मजेदार बात यह कि भारत के भाषाशास्त्र के प्रोफेसर प्रोबोल दास गुप्त विश्व एस्पेरांतो असोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं .

एस्पेरांतो के बारे में मोटा मोटी जानकारी

https://en.m.wikipedia.org/wiki/Esperanto

No comments:

Post a Comment

डीहवार, चेरो और खरवार: एक भाषाई और ऐतिहासिक विश्लेषण

डीहवार, चेरो और खरवार: एक भाषाई और ऐतिहासिक विश्लेषण भूमिका: भारतीय समाज की विभिन्न जनजातियाँ न केवल अपने ऐतिहासिक और सामाजिक संदर्भों में...