Wednesday, December 4, 2019

पेल ब्लयू डॉट

नासा ने सितम्बर 1977 में वाह्य सौरमण्डल (#Outer_solar_system) तथा #इंट्रस्टीलर अंतरिक्ष के अध्ययन हेतु #वॉयेजर 1 यान प्रक्षेपित किया। वैज्ञानिक #कार्ल_सेगन ने नासा को मना लिया कि जब वॉययज़र नेप्च्यून की कक्षा को पार करने लगे तो उस वक़्त इस यान के कैमरे को पीछे कर पृथ्वी की एक तस्वीर ली जाय।

( सूर्य की तरफ कैमरे को फोकस करने के कारण व्योइज़र की इमेजिंग सिस्टम डैमेज हो सकती थी लेकिन आखिरकार #सेगन ने नासा को मना ही लिया)

वॉयेजर 1 ने यह  ऐतिहासिक तस्वीर खींची थी जिसे #pale_blue_dot के नाम से जानते हैं।

यह तस्वीर 14 फरवरी 1990 को पृथ्वी से लगभग 6 करोड़ किलोमीटर की दूरी से ली गई थी।

आज से 5 अरब वर्ष भविष्य में जब पृथ्वी या तो जल चुकी होगी या सूर्य द्वारा निगल ली गई होगी (सूर्य अपने अंत काल मे मंगल तक फैल जाएंगे और इस क्रम में पृथ्वी उनका ग्रास बनेगी) तब तक कई दूसरी गैलेक्सिस, तारे अस्तित्व में आ चुके होंगे और शायद कहीं दूसरे इंटेलिजेंट बीइंग भी लेकिन उनको शायद यह  कभी पता नही चलेगा की इस ब्रह्मांड में पृथ्वी नाम का कोई ग्रह भी था, या उनके अलावा अतीत में भी एक #बुद्धिमान_जीवन विकसित हुआ था।


No comments:

Post a Comment

डीहवार, चेरो और खरवार: एक भाषाई और ऐतिहासिक विश्लेषण

डीहवार, चेरो और खरवार: एक भाषाई और ऐतिहासिक विश्लेषण भूमिका: भारतीय समाज की विभिन्न जनजातियाँ न केवल अपने ऐतिहासिक और सामाजिक संदर्भों में...