Tuesday, February 25, 2020

लाल सलामी उनके दलाल हैं।


लाल सलामी उनके दलाल हैं।
------------------------------------

कॉरपरेट घरानों की टकसालें ये जमींने
उनको पूंजी रचनी है इसमे।
तुम खेलो चित-पट
उनके टकसाल से निकले
खोटे सिक्कों से।
उन कचरे धातु के टुकड़ों से, 
जो लाल सलामियो ने बटोरा
और तुम्हे बाँट दिया है
उन्ही के हुक्म पर,
ताकि पुलिस पर हमला करो
और मुठभेड़ में मारे जाओ।
फिर लाल सलामी खून देख चिल्लाएंगे
लाल सलाम! लाल सलाम! लाल सलाम!
और कराते जाएंगे उन घरानों के काम
तुम्हे मरवाकर, उन्हें जल जंगल जमीनें दिलवाकर!

-
-------------●●●●●----------------

No comments:

Post a Comment

डीहवार, चेरो और खरवार: एक भाषाई और ऐतिहासिक विश्लेषण

डीहवार, चेरो और खरवार: एक भाषाई और ऐतिहासिक विश्लेषण भूमिका: भारतीय समाज की विभिन्न जनजातियाँ न केवल अपने ऐतिहासिक और सामाजिक संदर्भों में...