पैगम्बरों की बातों में
मत आना,
सबसे बड़े शिकारी होते हैं
ये धर्म उपदेशक:
तुम्हारी आत्मा
कच्चा चबाने के बाद
कुढ़ते हुए कहेंगे-
कितना असभ्य था इसका इसका स्वाद!
और फिर तुम
उनके मल ही बनोगे।
अपना पैगम्बर खुद बनो,
अपने धर्मोपदेशक स्वयम!!
---------●●●●●--------
No comments:
Post a Comment